सुलतानपुर: उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल कर्मी सम्मानित
Sultanpur News - सुलतानपुर: उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल कर्मी सम्मानितसुलतानपुर: उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल कर्मी सम्मानितसुलतानपुर: उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल कर

सुलतानपुर। सोमवार को उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की बैठक यूआरएमयू यूनियन कार्यालय में हुई। इसमें लखनऊ मण्डल के अध्यक्ष आरपी राव ने संगठन के मान्यता के चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दर्जनों रेलवे कर्मियों को स्मृतिचिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। राव ने कहा, संगठन चुनाव में सुलतानपुर शाखा के कई साथियों ने मेहनत एवं उत्कृष्ट कार्य किया। इसलिए बैठक में इनको सम्मानित किया गया। दूसरी ओर रेलवे स्टेशन पर यूआरएमयू लखनऊ मण्डल अध्यक्ष आरपीराव के प्रथम जनपद आगमन पर संगठन के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। यूआरएमयू शाखा मंत्री पंकज दूबे, संरक्षक सुरेश तिवारी, शाखा अध्यक्ष ब्रजेश यादव, रईस अहमद, जितेन्द्र कुमार शुक्ल, मनोज शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।