
सौ बेड के अस्पताल में उपलब्ध है एंटी रैबीज सीरम
Sultanpur News - बिरसिंहपुर सौ बेड अस्पताल में एआरएस (एंटी रैबीज सीरम) उपलब्ध हो गया है। यह मरीजों के लिए नए साल का तोहफा है। पहले मरीजों को यह बाहर से महंगे दामों पर खरीदना पड़ता था। अब अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में एंटी रैबीज सीरम और वैक्सीन उपलब्ध हैं।
जयसिंहपुर, संवाददाता। बिरसिंहपुर सौ बेड अस्पताल में एआरएस (एंटी रैबीज सीरम) उपलब्ध हो गया है। नए साल में यह मरीजों के लिए किसी तोहफे से कम नही है। बिरसिंहपुर सौ बेड अस्पताल का उद्घाटन डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया था। अस्पताल में शुरू से ही कुत्ते व अन्य जानवरों के काटने पर रैबीज से बचाव के लिए एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई जा रही है। कई बार चिकित्सक मरीजों को एंटी रैबीज सीरम की भी जरूरत होने पर उसका इंजेक्शन लगवाने की सलाह देते थे। अस्पताल में पहले यह उपलब्ध नही था तब मरीजों को बाहर से महंगे दामों पर खरीदना पड़ता था।
बताया जाता है कि एक डोज की कीमत करीब दो हजार रुपये होती है। बुधवार को एक बच्चे को पागल कुत्ते के काटने पर इसे चिकित्सक की ओर से लगाया गया। अस्पताल के सीएमएस डा. गिरीश पाण्डेय ने बताया कि अब अस्पताल में एंटी रेबीज सीरम पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। एंटी रैबीज वैक्सीन पहले से ही उपलब्ध है। अस्पताल में अल्ट्रसाउंड भी मरीजों का किया जाता है। प्रसव सेवा भी अस्पताल में संचालित है। बाहर से दवाओं के लिखने पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। अस्पताल में लगभग सभी दवाएं उपलब्ध हैं। एंटी रैबीज सीरम का उपयोग: एंटी रेबीज सीरम का उपयोग रेबीज संक्रमण के संपर्क में आने के बाद व्यक्तियों में रेबीज संक्रमण की रोकथाम के लिए किया जाता है। जब वे किसी पुष्ट या संदिग्ध रेबीज संक्रमित जानवर के कारण लार जैसे संक्रामक ऊतक से श्लेष्म झिल्ली के संदूषण सहित खरोंच, काटने या अन्य चोटों के संपर्क में आते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




