रामेश्वर प्रसाद 'रिंकू' चुने गए अग्रहरि धर्मशाला प्रबंधक
Sultanpur News - सूरापुर में विजेथुआ महावीर धाम की अग्रहरि धर्मशाला में नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बैठक हुई। मुख्य अतिथि शिवकुमार अग्रहरि और रिटायर्ड कैप्टन जवाहरलाल की उपस्थिति में रामेश्वर प्रसाद 'रिंकू' को प्रबंधक चुना गया। रिंकू ने पंकज गुप्ता को प्रतिनिधि नामित किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष और प्रमोद अग्रहरि ने किया।

सूरापुर, संवाददाता। विजेथुआ महावीर धाम में स्थित अग्रहरि धर्मशाला में अग्रहरि सेवा समिति के तत्वाधान में नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। बैठक के मुख्य अतिथि शिवकुमार अग्रहरि (राष्ट्रीय संरक्षक) एवं रिटायर्ड कैप्टन जवाहरलाल रहे। उनके मार्गदर्शन में समाज ने सर्वसम्मति से रामेश्वर प्रसाद “रिंकू” को धर्मशाला का प्रबंधक चुना। वहीं नव-निर्वाचित प्रबंधक रिंकू ने पंकज गुप्ता को अपना प्रतिनिधि नामित किया, जो धर्मशाला के कार्यों का संचालन देखेंगे।कार्यक्रम के आयोजक राजेश अग्रहरि,अमृत लाल अग्रहरि व अमरनाथ अग्रहरि ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।कार्यक्रम
का संचालन संतोष अग्रहरि एवं प्रमोद अग्रहरि ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में समाज के विकास, संगठन की मजबूती एवं धर्मशाला के बेहतर संचालन पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर जगन्नाथ अग्रहरि, शिवकुमार अग्रहरि, राजकुमार अग्रहरि, प्यारेलाल अग्रहरि, संतोष अग्रहरि, दयाराम अग्रहरि, शैलेंद्र अग्रहरि, डीके अग्रहरि, रमापति अग्रहरि, देवीदीन अग्रहरि, दीपक अग्रहरि, संदीप अग्रहरि, शिवनारायण अग्रहरि, मदन अग्रहरि, काजू अग्रहरि, घनश्याम अग्रहरि, चंद्रभान अग्रहरि, मनोज अग्रहरि, विनय अग्रहरि सहित पूर्व अध्यक्ष बीके अग्रहरि व रमेश अग्रहरि भी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


