Sultanpur News: दुर्घटना को दावत दे रही सड़क के दोनों तरफ उगी झाड़ियां

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share

Sultanpur News: लंभुआ में सड़क के दोनों तरफ उगे झाड़ियां और पेड़ दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं। लंभुआ से चौकिया तथा दुर्गापुर जाने वाली सड़क पर इन झाड़ियों ने यात्रा को खतरनाक बना दिया है। जिम्मेदार विभाग की लापरवाही से ये झाड़ियां अभी तक साफ नहीं की गई हैं, जिससे छात्रों और वाहनों को कठिनाई हो रही है।

Sultanpur News: दुर्घटना को दावत दे रही सड़क के दोनों तरफ उगी झाड़ियां

Sultanpur News: लंभुआ, संवाददाता सड़क के दोनों तरफ बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई हैं। जिसके कारण कभी भी छोटी या बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग मौन साधे हुए है। लंभुआ से चौकिया होते हुए दुर्गापुर जाने वाली सड़क का यही हाल है। सड़क के दोनों तरफ बड़े-बड़े जंगल नुमा पेड़ तथा बड़ी-बड़ी झाड़ियां हो गई हैं, जिनकी डालियां दोनों तरफ सड़क पर आ गई हैं। सड़क पर सैकड़ों वाहनों का आवागमन हमेशा रहता है, इसके अलावा मोटरसाइकिल साइकिल सवार तथा पैदल चलने वालों का भी तांता लगा रहता है। सुबह स्कूल आते समय और शाम को छुट्टी के बाद जाते समय इसी सड़क का काफी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रयोग करते हैं।

सड़क पर कहीं-कहीं तो यह हाल है की कटीली झाड़ियां भी सड़क पर आ गई हैं, जो आने-जाने वाले लोगों के लिए घातक बनी हुई है। सड़क पर जब दो बड़े वाहन एक दूसरे को क्रॉस करते हैं तो सबसे ज्यादा दिक्कत तब होती है। कभी-कभी तो यह कटीली झाड़ियां लोगों को घायल भी कर दे रही हैं। सड़क की पटरी पूरी तरह इन कटीली तथा जंगली पेड़ पौधों की झाड़ियों से ढंकी हुई हैं। जिसके कारण बड़े वाहनों के अलावा मोटरसाइकिल तथा साइकिल और इसके अलावा पैदल चलने वालों को भी सिर्फ सड़क का प्रयोग करना पड़ रहा है। कभी भी बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इन कटीली झाड़ियां को साफ नहीं करवा रहा है। बरसात बीतने के बाद सितंबर महीने में इन झाड़ियां की साफ सफाई की जाती है, लेकिन इसकी शुरुआत अभी तक नहीं की गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसुल्तानपुरSultanpur News: दुर्घटना को दावत दे रही सड़क के दोनों तरफ उगी झाड़ियां