बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के प्रति छात्र-छात्राओं ने लोगों को किया जागरूक

Feb 28, 2026 07:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share Share
Follow Us on

Sultanpur News - लंभुआ क्षेत्र के संजय गांधी पीजी कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन हुआ। स्वयंसेवकों ने 'धरती बचाओ, बेटी पढ़ाओ' और मतदाता जागरूकता जैसे मुद्दों पर नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीणों को जागरूक किया। मुख्य अतिथि योगेश प्रताप सिंह ने युवाओं को समाज के प्रति संवेदनशील बनने की प्रेरणा दी।

बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के प्रति छात्र-छात्राओं ने लोगों को किया जागरूक

लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ क्षेत्र में स्थित संजय गांधी पीजी कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में स्वयंसेवकों व स्वयंसेविकाओं ने चयनित ग्राम तेरयें के शिविर स्थल प्राथमिक विद्यालय में समापन समारोह का आयोजन किया। स्वयंसेवकों स्वयंसेविकाओं ने धरती बचाओ बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, मतदाता जागरूकता,पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित नाटकों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रबंधक योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजन का मुख्य उद्देश्य है युवाओं को समाज की समस्याओं के प्रति संवेदनशील बनाना एवं समाज के समस्याओं के समाधान हेतु बढ़-चढ़कर भाग लेना।

उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से स्वयंसेवियों में नेतृत्व ,टोली में कार्य करना एवं सामुदायिक विकास की भावना का विकास होता है। मौके पर प्राचार्य डॉ मंजू मगन, कार्यक्रमाधिकारी डॉ धर्म विजय सिंह, डॉ शीला सिंह आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।