Sultanpur News: लोहरामऊ में हुई लंबी कूद प्रतियोगिता
Sultanpur News: सुलतानपुर में नागपंचमी पर लंबी कूद अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय ने उद्घाटन किया। विभिन्न आयु वर्गों में विजेताओं की घोषणा की गई, जिनमें 10 वर्षीय, 16 वर्षीय और सीनियर पुरुष वर्ग के प्रतिस्पर्धी शामिल थे। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

Sultanpur News: सुलतानपुर। नागपंचमी पर लंबी कूद अखाड़ा प्रतियोगिता लोहरामऊ में हुई। पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय उद्घाटन किया। 10 वर्षीय बालक वर्ग में क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने दिव्यांशु पाल पथरा, कार्तिक कुमार बालीपुर, आदित्य वर्मा सजैया ने बाजी मारी। 16 वर्षीय बालक वर्ग में क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर हैप्पी यादव मोतिगरपुर, मोहम्मद मोनिश भुलकी, अंशु यादव शंकरपुर दोमुंहा रहे। सीनियर पुरुष वर्ग में क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अमित यादव जौनपुर, सोम धुरिया सुलतानपुर, हिमांशु धुरिया कोहड़ौर रहे। बालिका वर्ग में आकांक्षा मौर्य भगवानपुर, कीर्ति मौर्य भगवानपुर,मधु बालीपुर ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान बनाया।
विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सरगम क्वीन निष्ठा शर्मा विजेता वाइस इंडिया किड्स ने अपने संगीत के माध्यम कार्यक्रम में समां बांधा। आयोजक सुभाष चंद्र तिवारी एडवोकेट रहे। मुख्य रूप से उपस्थित होने वालों में श्याम नारायण मिश्रा, गोपी मिश्रा, विजय शंकर तिवारी व अन्य रहे।


