Sultanpur News: शहर के शाहगंज चौराहे पर लगा मेला
हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Sultanpur News: सुलतानपुर के शाहगंज चौराहे पर नागपंचमी के अवसर पर मेला आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष की उपस्थिति में नागदेवता की बड़ी मूर्ति की पूजा की गई। इस अवसर पर सुलतानपुर से प्रयागराज जाने वाली सड़क का रूट भी डायवर्जन किया गया। कई तालाबों पर गुड़िया पीटने की परंपरा निभाई गई।

Sultanpur News: सुलतानपुर। शहर के शाहगंज चौराहे पर नागपंचमी के अवसर पर मेले का आयोजन किया गया। यहां पर नगर पालिका अध्यक्ष की मौजूदगी में बड़ी नागदेवता की मूर्ति स्थापित कर विधि विधान के साथ पूजा की गई। मेले के कारण सुलतानपुर से प्रयागराज जाने वाली सड़क का रूट डायवर्जन भी किया गया। दोस्तपुर के सूर्य सगरा, शाहीपुल के बगल बहबलटोला, कजियाना, फिरोजपुर खुर्द, छावनी, समसपुर वार्ड स्थित गुड़िया तालाब, नई बाजार पंडा टोला, बभनैया पूरब सिवरा ताल, बभनैया पश्चिम, कजियाना उत्तरी और शाहपुर स्थित गुड़िया तालाब पर गुड़िया पीटने की परंपरा निभाई गई। शिव मंदिरों में महिलाओं, किशोरियों और पुरुषों ने बच्चों के साथ जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।


