घर पर सो रहे अधेड़ की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share

Sultanpur News - जयसिंहपुर के बेलगरा गांव में शनिवार रात विजय प्रताप सिंह (55) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजन गोली की आवाज सुनकर जागे, लेकिन हमलावर भाग चुके थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटना की जांच शुरू की। विजय प्रताप बीमार थे और उनके परिजन इस दुखद घटना से बेहद परेशान हैं।

घर पर सो रहे अधेड़ की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

जयसिंहपुर, संवाददाता। शनिवार की देर रात बेलगरा गांव में घर के बरामदे में सो रहे अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रात करीब एक बजे गोली की आवाज सुनकर परिजन जागे तब तक हमलावर भाग निकले थे। सूचना पर पहुंची जयसिंहपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी चारू निगम ने घटनास्थल का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बेलगरा गांव निवासी विजय प्रताप सिंह(55) घर के बरामदे में सो रहे थे। रात करीब एक बजे बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार कर हत्या कर दी।

गोली की आवाज सुनकर परिजन जागे तब तक हमलावर भाग निकले थे। विजय प्रताप बिस्तर पर खून से लथपथ पड़े थे। घटना की सूचना जयसिंहपुर पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन किया। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने घटनास्थल का दौरा कर मातहतों को जरूरी दिशा निर्देश दिया। बताया जाता है की विजय प्रताप बीमार चल रहे थे। उन्हें पैरालसिस की वजह से परेशानी थी। हत्या किस वजह से की गई है इसको लेकर संशय बना हुआ है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विजय प्रताप की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।