सुलतानपुर-पुलिस को चकमा देकर हत्यारोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर
कुड़वार (सुलतानपुर) में एक युवक की हत्या के मुख्य आरोपी रजनीश कोरी ने पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। नवनीत कोरी की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी। आरोपी को 14 दिन की न्यायिक...

कुड़वार (सुलतानपुर), संवाददाता। बहन के प्रेम प्रसंग से क्षुब्ध होकर गांव निवासी युवक की गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। वहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के चेरे मिश्र का पुरवा मजरे भण्डरा गांव का है। दस अगस्त को सुबह शौच के लिए निकले गांव निवासी नवनीत कोरी (20) पुत्र शिवलाल की गांव के बाहर खेत में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक आरोपी रजनीश कोरी की बहन को तीन माह पूर्व भगा ले गया था और फिर उसे लेकर घर में रहने लगा था।
इसी रंजिश को लेकर आरोपी ने घटना को अंजाम दे डाला था। मामले में पुलिस ने मृतक के भाई आनंद की तहरीर पर बाप बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद हत्या की धमकी देने व साजिश करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी के पिता शिवलाल को जेल भेज दिया था जबकि मुख्य आरोपी रजनीश कोरी पुलिस की पकड़ से दूर रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस हलकान थी लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को मुख्य आरोपी रजनीश कोरी ने पुलिस को चकमा देते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत सिंह की अदालत में आत्म समर्पण कर दिया। जहां से उसे नौ अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। हालांकि मामले में मुख्य आरोपी के सरेंडर करने के बाद पुलिस रिमांड का प्रयास करेगी क्योंकि अभी तक पुलिस ने हत्याकांड में उपयोग हुए असलहे को बरामद नहीं कर पाई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


