अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, युवक गंभीर
Sultanpur News - दोस्तपुर में हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। बाइक सवार युवक मोहम्मद शकील गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे आंबेडकर नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अचेतावस्था में उसे उपचार के लिए आंबेडकर नगर ले जाया गया। जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हैं। घायल बाइक सवार युवक मोहम्मद शकील पुत्र बंसी मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुर भाखरा गांव का निवासी है। वह सुबह के समय बाइक से कहीं जाने के लिए निकला। इस दौरान दोस्तपुर थाना क्षेत्र के हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक निजी स्कूल के सामने स्थित तिराहे पर जैसे ही उसकी बाइक पहुंची अचानक अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे खाई में जा गिरी।
इस हादसे में बाइक सवार युवक घायल हुआ। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल शकील को बेहोशी की हालत में सीएचसी दोस्तपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल आंबेडकर नगर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उधर, दोस्तपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


