
सुलतानपुर-मोतिगरपुर टीम ने फाइनल में तीन विकेट से अखण्डनगर को हराया
Sultanpur News - मोतिगरपुर और अखण्डनगर के बीच जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। मोतिगरपुर ने 3 विकेट से जीत हासिल की। मोतिगरपुर के अनुराग को 'मैन ऑफ द मैच' और अखण्डनगर के अरसद को 'मैन ऑफ द सीरीज' घोषित किया गया। विजेताओं को पुरस्कार भी दिए गए।
मोतिगरपुर ,संवाददाता। कंपोजिट विद्यालय छेदुवारी के मैदान पर खेली जा रही जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अखण्डनगर और मोतिगरपुर के बीच खेला गया। जिसमें मोतिगरपुर टीम ने अखण्डनगर को 3 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के चलते मोतिगरपुर के अनुराग को 'मैन ऑफ द मैच' और अखण्डनगर के अरसद को 'मैन ऑफ द सीरीज' घोषित किया गया। फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लेने वाली अखण्डनगर की टीम की तरफ से शेखर और अर्जुन ने पारी की शुरुआत की। निर्धारित 12 ओवर के मैच में अखण्डनगर की पूरी टीम 11.3 ओवर में 8.91 अखण्डनगर की औसत से 107 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
अखण्डनगर की तरफ से अरसद ने 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 41 रनों के योगदान दिया, जबकि मोतिगरपुर की तरफ से 3 ओवर में 4 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोतिगरपुर की टीम के ओपनर बल्लेबाज अशोक और बंटी के काफी सधी हुई शुरुआत की। मोतिगरपुर टीम ने 11.2 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर खिताबी जीत दर्ज की। मोतिगरपुर की तरफ से 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से बंटी ने 31 रन और 3 छक्को की मदद से अमन ने 25 रनों के योगदान दिया। मैच की समाप्ति पर पूर्व विधायक अरुण वर्मा ने विजेता और उपविजेता को स्मृति चिन्ह के साथ क्रमश: 2100 और ₹1500 नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। जबकि मैन ऑफ द सीरीज के लिए अरसद को 5100 का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में अर्जुन सिंह पटेल, विकास वर्मा, योगेश्वर यादव, ओंकार सिंह, राहुल वर्मा, प्रमोद तिवारी, जगन्नाथ वर्मा, अनिल वर्मा 'दीपू', धमेंद्र यादव, मनोज वर्मा व अजीत वर्मा आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




