Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsMissing Youth Found Dead in Sharda Canal Investigation Underway
लापता युवक का शव नहर से बरामद, परिजनों में कोहराम

लापता युवक का शव नहर से बरामद, परिजनों में कोहराम

संक्षेप:

Sultanpur News - कूरेभार में 19 वर्षीय शिव कुमार का शव शारदा नहर में मिला। वह दो दिन पहले घर से लापता हो गया था। परिजनों का कहना है कि वह शौच के लिए गया था और फिसलकर पानी में गिर गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए...

Sep 04, 2025 10:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share Share
Follow Us on

कूरेभार, संवाददाता लापता युवक का शव गुरुवार को कूरेभार इलाके की शारदा सहायक नहर में फटकी लोकेपुर सेईया के पास उतराता दिखाई पड़ा। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी। युवक दो दिन पूर्व से घर से गायब था। जानकारी के अनुसार धनपतगंज थाना क्षेत्र के हरौरा गांव निवासी शिव कुमार (19) पुत्र अजय यादव मंगलवार की शाम हरौरा बाजार गया था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं पता न चल सका, थक हारकर धनपतगंज थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। गुरुवार की सुबह कूरेभार थाना क्षेत्र में नहर फटकी सेईया के पास शव उतराता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। मृतक के पिता ने शव की पहचान अपने बेटे शिव कुमार के रूप में की। परिजनों का कहना है कि संभवतः शिव कुमार शौच के लिए नहर किनारे गया होगा और फिसलकर पानी में गिरने से डूब गया। मृतक ग्रामोदय इंटर कॉलेज, पीपर गांव में इंटर का छात्र था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। थाना प्रभारी प्रवीण यादव ने बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।