नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share

Sultanpur News - कोतवाली देहात क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों ने पड़ोसी रंजीत और उसके रिश्तेदार सोनू पर आरोप लगाया है कि उन्होंने बहला-फुसलाकर लड़की को भगा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवार को आशंका है कि लड़की को बेचा जा सकता है।

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

भदैया, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र से एक नाबालिग के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने पड़ोसी युवक और उसके रिश्तेदार पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी करीब 16 वर्षीय पुत्री 12 अप्रैल की शाम पड़ोसी रंजीत के घर गई थी। उसी दौरान रंजीत का रिश्तेदार सोनू पुत्र नरायन, निवासी ग्राम कल्याणपुर थाना पीपरपुर जनपद अमेठी भी वहां आया हुआ था। आरोप है कि रंजीत के सहयोग से सोनू ने किशोरी को बहला-फुसलाकर करीब शाम छह बजे भगा ले गया।

परिजनों के मुताबिक, जब वह घर नहीं लौटी तो काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित पिता ने आशंका जताई है कि आरोपी उसकी नाबालिग पुत्री को कहीं बेच सकता है या उसके साथ अनैतिक कार्य करवा सकता है। देहात कोतवाल धर्मवीर सिंह ने बताया कि, मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।