कबड्डी में आजाद एकादश विजयी

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Follow us on Google News
share

कुड़वार ब्लॉक के तिरछे गांव में स्व. वेदमित्र द्विवेदी मेमोरियल खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। विभिन्न आयु वर्ग में दौड़ तथा कबड्डी में विजयी खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए गए। इस आयोजन में कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

कबड्डी में आजाद एकादश विजयी

सुलतानपुर,संवाददाता। कुड़वार ब्लॉक के तिरछे गांव में समाजसेवी स्व. वेदमित्र द्विवेदी मेमोरियल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सब जूनियर एवं जूनियर बालक व बालिका वर्ग में 50 मी,100 मी.200 मी. 400 मी. दौड़ एवं बालक वर्ग कबड्डी खेल में विजई खिलाड़ियों को अतिथि ब्लॉक प्रमुख कुड़वार के प्रतिनिधि योगेंद्र प्रताप सिंह बब्लू सिंह एवं प्रधान प्रतिनिधि श्याम बहादुर यादव ने मेडल प्रदान कर उत्साह वर्धन किया। ग्रुप ए में 100 मी. बालक वर्ग में विराट ने प्रथम, आयुष मिश्र ने दूसरा स्थान एवं शुभ शुक्ल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप बी 100 मी. दौड़ में अनुराग ने प्रथम स्थान, शौर्य मिश्रा ने दूसरा स्थान एवं दिव्यांशु मिश्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

50 मी ग्रुप बी बालक वर्ग में देव कुमार ने प्रथम, सौरभ ने द्वितीय एवं पार्थ द्विवेदी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप ए 50 मीटर में देव कुमार ने प्रथम, सौरव ने द्वितीय एवं अर्थव द्विवेदी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप बी बालक वर्ग 50 मी. में लक्षद्वीप ने प्रथम, रुद्र द्विवेदी ने दूसरा एवं आदित्य सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप सी में 200 मी. में सिद्धांत दुबे ने प्रथम स्थान, पीयूष ओझा ने दूसरा स्थान एवं अंश ओझा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मी. बालक वर्ग में विकास ने प्रथम एवं पीयूष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजय कुमार दीक्षित व शिव रामपाल ने प्रमुख भूमिका निभाई। यहां पर संतराम मिश्र, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, शिवनाथ द्विवेदी, उमेश द्विवेदी, अशोक द्विवेदी, बदल द्विवेदी,दीपक द्विवेदी, वरुण द्विवेदी, तनय द्विवेदी,विजय मिश्रा, अजय द्विवेदी, नरेंद्र द्विवेदी, करुणा शंकर द्विवेदी, पार्थ द्विवेदी ने सहयोग प्रदान किया। अतिथि, प्रतिभागी खिलाड़ियों,सहयोगियों एवं उपस्थित खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।