विद्युत विभाग के कैंप में ढाई लाख की हुई वसूली
कूरेभार में शनिवार को विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान और राजस्व वसूली के लिए मेगा कैंप का आयोजन किया। कैंप में 22 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 15 बिजली बिल से संबंधित थीं। मौके पर ही कई शिकायतों का निस्तारण किया गया और अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने की अपील की।

कूरेभार, संवाददाता। उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं राजस्व वसूली को लेकर शनिवार को कूरेभार बाजार स्थित स्टेट बैंक के बगल विद्युत विभाग द्वारा मेगा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। कैंप में एसडीओ अभिषेक राय, जेई रविन्द्र तिवारी सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान कुल 22 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें 15 शिकायतें बिजली बिल से संबंधित थीं, जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं सात शिकायतें मीटर खराबी एवं नए विद्युत कनेक्शन से जुड़ी मिलीं, जिनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।
मेगा कैंप के दौरान विभाग ने करीब ढाई लाख रुपये की राजस्व वसूली भी की। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने तथा किसी भी समस्या के समाधान के लिए विभागीय कार्यालय से संपर्क करने की अपील की।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


