Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsMeeting on Peace and Preparation for Upcoming Festivals in Sultanpur
 पूजा पंडालों व मूर्ति विसर्जन मार्गो पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

पूजा पंडालों व मूर्ति विसर्जन मार्गो पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

संक्षेप:

Sultanpur News - सुलतानपुर में जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई। डीएम ने सीसीटीवी कैमरे लगाने, बिजली और सड़कों की मरम्मत कराने के...

Sep 10, 2025 12:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share Share
Follow Us on

- आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत केंद्रीय पूजा समिति के साथ हुई शांति समिति की बैठक - डीएम कुमार हर्ष व एसपी कुंवर अनुपम सिंह सहित अन्य अधिकारी भी रहे मौजूद सुलतानपुर,संवाददाता। जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह सहित अन्य अधिकारी व केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय सहित अन्य समुदाय के धर्मगुरु व संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। बैठक में अगामी पर्व, मुख्य रूप से दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई। डीएम ने पूजा पंडालों के साथ मूर्ति विसर्जन मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बिजली व्यवस्था और सड़कों की मरम्मत कराएं: जिलाधिकारी ने सभी को सुनने के बाद आदेश दिया। इसमें पर्व के दृष्टिगत सभी आधारभूत सुविधाएं जैसे-विद्युत, पेयजल, सड़क, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन दुरूस्त करना है। इसके अलावा पूजा पंडालों की स्थापना से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। डीएम ने कहा कि इन बिदुओं पर संबंधित विभाग अपने स्तर से तैयारियां पूरा करा ले। उन्होंने कहा कि सभी विभाग सौंपे गए उत्तरदायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें। सभी पूजा पंडालों और मूर्ति विसर्जन मार्गो पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाए जाए। बैठक में बजने वाले डीजे की ध्वनि नियंत्रण पर भी चर्चा की गई, डीएम ने तय किया कि डीजे की ध्वनि व ऊंचाई मानक के अनुरूप होंगे। इसकी अनुमति प्रशासन से लेनी होगी। डीएम ने अधिशाषी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी को सड़क की मरम्मत कराने, एसी विद्युत को बिजली व्यवस्था से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में बिजली, पानी, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए, किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए। एडीएम प्रशासन गौरव शुक्ल व एएसपी अखण्ड प्रताप सिंह ने भी अपनी बातों को रखा। मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने सभी समिति के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कमेटियां अपने-अपने वॉलंटियर्स की सूची पुलिस को समय से उपलब्ध करा दें। जिससे उनके साथ पुलिस बल की तैनाती की जा सके। उन्होंने सभी पूजा पंडालों व मूर्ति विसर्जन मार्गो/स्थलों को सीसीटीवी कैमरों से युक्त करते हुए एक एकीकृत सीसीटीवी कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिया। उन्होंने सभी पीस कमेटी के सदस्यों को आश्वस्त किया कि पुलिस विभाग आपकी सेवा में तत्पर रहेगा। कहा कि सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा, यातायात की व्यवस्था व डीजे की ध्वनि मानक के अनुरूप रखें।