Sultanpur News: कोइरीपुर हनुमान मंदिर पर भण्डारे में सैकड़ों लोगों ने लिया प्रसाद
Sultanpur News: चांदा के नगर पंचायत कोइरीपुर में स्थित श्री वृंदावनेश्वर हनुमान मंदिर में शनिवार को भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। श्रावण मास के पहले दिन से ढाई महीने में Shri Ramcharitmanas का अखंड पाठ हुआ और पूर्णाहुति के बाद भंडारा आयोजित किया गया।

Sultanpur News: चांदा। नगर पंचायत कोइरीपुर के मोहल्ला जवाहर नगर में स्थित श्री वृंदावनेश्वर हनुमान मंदिर में शनिवार को भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। श्रावण मास के प्रथम दिवस से ही श्री वृंदावनेश्वर हनुमान मंदिर पर श्री रामचरितमानस अखंड पाठ व सीताराम जय सीताराम का जप नाम के साथ लगातार एक माह चला। पूर्णिमा के दिन पूर्णाहुति के बाद शनिवार को विशाल महा भंडारे का आयोजन मंदिर प्रांगण में किया गया। जिसमें क्षेत्र के सम्मानित लोगों का विशेष सहयोग व योगदान रहा। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित रामटहल महाराज व उनके सहयोगी पुजारी पंडित विजय प्रकाश शुक्ला के अलावा पन्नालाल मौर्य, रामदेव, राम प्रकाश उपाध्याय, राहुल अग्रहरि, गिरि जी महाराज, पप्पू सहित नगर व क्षेत्रवासी इस भंडारे को सफल बनाने में जुटे रहे।
भंडारा शाम 4:00 बजे से प्रारंभ होकर देर रात तक चलता रहा। सुरक्षा व्यवस्था में चौकी प्रभारी कोइरीपुर रजत कुमार पांडेय सहित हेड कांस्टेबल राम सिंह, शिव मूर्ति लगे रहे।


