Sultanpur News: सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों पर उमड़े श्रद्धालु

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Follow us on Google News
share

Sultanpur News: सावन के तीसरे सोमवार को जनवारीनाथ धाम, भवंभवानी धाम और पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जलाभिषेक में बेलपत्र, दूब, शहद आदि चढ़ाकर पूजा करने वाले भक्तों ने सामूहिक रुद्राभिषेक का भी आयोजन किया। पूरी रात जयकारों के साथ पूजा-अर्चना होती रही।

Sultanpur News: सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों पर उमड़े श्रद्धालु

Sultanpur News: भवंभवानी धाम, जनवारीनाथ धाम, पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर में देर शाम तक रही भीड़ कई जगह जलाभिषेक के साथ हुआ रुद्राभिषेक का आयोजन

सुलतानपुर, हिन्दुस्तान टीम

सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों पर जलाभिषेक के लिए रिमझिम बारिश के बीच श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने शिवलिंग पर बेलपत्र, दूब, पंचामृत, शमीपत्र, धतूर, मदार, भांग, शहद आदि चढ़ाकर जलाभिषेक किया। शहर के रामलीला मैदान स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, पारिजात परिसर स्थित शिवालय, लंभुआ के जनवारीनाथ धाम, मोतिगरपुर के भवंभवानी धाम तथा सूरापुर क्षेत्र के पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता देर शाम तक लगा रहा। कई जगह पर सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन भी किया गया। शाहगंज चौकी व मोहल्ले के नागेश्वरनाथ में जलाभिषेक को लोग पहुंचे。

जलाभिषेक और रुद्राभिषेक

सूरापुर के प्राचीन पंचमुखेश्वर महादेव द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर भवानीपुर परिसर में स्थापित बारह ज्योतिर्लिंगों सहित पंचमुखी महादेव का श्रद्धालुओं ने जल व दूध का अभिषेक किया। हर हर महादेव के जयकारों से मंदिर परिक्षेत्र गुंजायमान हो रहा था। सदियों पुरानी वीर शैव तंत्र साधना सिद्ध पीठ पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित मूर्तियां पूर्णता दिगंबर व फणिधर नागों से अविशेषरित होने से नागपंचमी पर्व और सावन माह का सोमवार होने से यहां पूजा अर्चना के साथ अभिषेक का बड़ा महत्व है। मंदिर के पुजारी सानू पाठक,जयप्रकाश मोदनवाल,लालू, सुरेश गुप्ता, प्रदीप अग्रहरि, शिवम अग्रहरि आदि ने बताया कि यहां आस्था व विश्वास से मांगी गई हर मनोकामना अवश्य पूरी होती है। भोर से ही मंदिर में महिलाओं व बच्चों सहित पुरुषों का आगमन शुरू हुआ जो देर तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर महादेव को प्रिय अगरबत्ती, कपूर, दूध, दही, अक्षत, बेलपत्र, चना, भांग, अबीर, दूर्वा आदि अर्पित कर जल व दूध से अभिषेक कर पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शिव शंकर गुप्ता,जगदीश गुप्ता, अंकुश पाठक आदि लगे रहे। व्यवस्था प्रमुख सुरेश गुप्ता व मंदिर के पुजारी सानू पाठक ने बताया कि पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर भवानीपुर के महादेव का सावन माह के प्रत्येक सोमवार को विभिन्न स्वरूपों की दिव्य महाआरती की जाती है।

सामान्य प्रश्न

सावन के तीसरे सोमवार को कहां जलाभिषेक का आयोजन किया गया?
जलाभिषेक का आयोजन जनवारीनाथ धाम, भवंभवानी धाम और पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर में किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसुल्तानपुरSultanpur News: सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों पर उमड़े श्रद्धालु