Sultanpur News: गिरे पेड़ की लकड़ी को लेकर विवाद, केस दर्ज

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share

Sultanpur News: दोस्तपुर थाना क्षेत्र के हमीदपुर गांव में आंधी से गिरे चिलबिल के पेड़ की लकड़ी ले जाने को लेकर पट्टीदारों के बीच विवाद हो गया। संतोष सिंह का आरोप है कि विरोध करने पर अंशुल सिंह, उसके पिता अमर बहादुर और मां फूलकली ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Sultanpur News: गिरे पेड़ की लकड़ी को लेकर विवाद, केस दर्ज

Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के हमीदपुर गांव में आंधी-तूफान में गिरे चिलबिल के पेड़ की लकड़ी उठाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पट्टीदारों ने एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। गांव निवासी संतोष सिंह के मुताबिक, नौ अक्टूबर को उनके पट्टीदार अंशुल सिंह गिरे पेड़ की लकड़ी काटकर ले जा रहे थे। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारने-पीटने की धमकी दी। आरोप है कि अगले दिन सुबह करीब पांच बजे अंशुल की मां फूलकली ने रास्ते में रोककर बातचीत शुरू की। इसी दौरान अंशुल और उसके पिता अमर बहादुर सिंह भी पहुंच गए।

तीनों ने लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। संतोष ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद उन्हें थाने भेज दिया। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसुल्तानपुरSultanpur News: गिरे पेड़ की लकड़ी को लेकर विवाद, केस दर्ज