Sultanpur News: घर में चोरों ने ताले तोड़कर समेट ले गये गृहस्थी व घर में रखे कीमती सामान
Sultanpur News: सुलतानपुर के कुसेला गांव में चोरों ने एक सुनसान घर में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर के सारे कमरों के ताले तोड़कर सामान चुरा लिया गया। जवाहर लाल गुप्ता और उनकी पत्नी बीमार होने के कारण अपने बेटों के पास गए हुए थे। चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

Sultanpur News: लंभुआ,(सुलतानपुर), संवाददाता। सुलतानपुर के कोतवाली क्षेत्र की रूपी का पुरवा पुलिस चौकी अंतर्गत कुसेला गांव में चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर के सभी कमरों के ताले तोड़कर अंदर रखा सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि कुसेला गांव निवासी जवाहर लाल गुप्ता के दो बेटे हैं, जो बाहर नौकरी करते हैं। इन दिनों जवाहर लाल गुप्ता और उनकी पत्नी बीमार चल रहे हैं और दोनों इलाज के लिए अपने बेटों के पास गए हुए हैं।
घटना का विवरण
घर पर किसी के न होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसर बताया गया कि रविवार भोर में गांव का ही एक पड़ोसी लघुशंका के लिए घर से बाहर निकला। इसी दौरान उसने कुछ लोगों को घर से सामान ले जाते हुए देख लिया। पडोसी ने शोर मचाते हुए गुहार लगाई और आसपास के लोगों ने चोरों का पीछा भी किया, लेकिन चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
पुलिस की कार्यवाही
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। चौकी इंचार्ज रूपी का पूरा रविंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना प्राप्त हुई है और जानकारी में पता चला है कि वह मकान पिछले दो सालों से परमानेंट बंद था जिसमें कोई रह नहीं रहा था फिलहाल मामले की जांच कर रही है।


