Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsMajor Accident Averted on Lucknow-Balia Highway Pickup Truck Carrying Liquor Overturns
बरौंसा में अंग्रेजी शराब लदी पिकअप पलटी, लाखों का नुकसान

बरौंसा में अंग्रेजी शराब लदी पिकअप पलटी, लाखों का नुकसान

संक्षेप:

Sultanpur News - गोसाईगंज में लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया जब एक पिकअप ट्रक अंग्रेजी शराब लादकर पलट गई। ढाबा संचालक ने भागकर जान बचाई, जबकि लाखों की शराब और हैंडपंप को नुकसान हुआ। ड्राइवर की नींद के कारण यह दुर्घटना हुई। मामले की जांच आबकारी निरीक्षक कर रहे हैं।

Nov 05, 2025 06:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share Share
Follow Us on

गोसाईगंज,संवाददाता। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर बुधवार तड़के बड़ा हादसा होने से टल गया। बरौंसा कस्बे में कादीपुर रोड़ पर पटेल ढाबे के पास अंग्रेजी शराब लदी पिकअप सड़क किनारे पलट गई। जिसमें ढाबा संचालक बाल- बाल बच गया। पानी का हैंडपंप क्षतिग्रस्त होने के साथ लाखों रुपए मूल्य की शराब का भी नुकसान हुआ है। बलिया जनपद के चितबड़ा गांव में रामजी सिंह की शराब की गोदाम है। बुधवार तड़के ड्राइवर अक्षय कुमार पिअकप में साढे 12 लाख की तीन सौ पेटी 8 पीएम कंपनी की शराब लखनऊ स्थित डिपो से लादकर बलिया को ले जा रहा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बुधवार भोर वह लखनऊ बलिया राजमार्ग पर बरौंसा कस्बे में पहुंचा था कि नींद की झपकी आने के कारण पिअकप अनियंत्रित होकर ढाबे के पास सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय नल के पास ढाबा संचालक बैठा हुआ था। जिसने भागकर अपनी जांच बचाई। इस दुर्घटना में जहां ढाबा संचालक का हजारों का नुकसान हुआ है,वहीं एक लाख से अधिक मूल्य की शराब क्षतिग्रस्त हुई है। सूचना पर आबकारी निरीक्षक डाक्टर संजय कुमार उपाध्याय ने आबकारी और पुलिस के साथ मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि अंग्रेजी शराब बलिया को जा रही थी। कंपनी के निरीक्षक के आने के बाद कितने का नुकसान हुआ है,यह स्पष्ट हो पायेगा।