सुंदरकांड पाठ के साथ शुरु हुआ नया सत्र

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share

Sultanpur News - सुलतानपुर के महर्षि विद्या मंदिर में 2026-27 सत्र का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ से हुआ। प्रधानाचार्य जेएन उपाध्याय ने गुरु पूजा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। महर्षि संस्थान के अध्यक्ष गिरीश के निर्देशन में सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया गया। इस दौरान शिक्षकों, कर्मचारियों, बच्चों और अभिभावकों की उपस्थिति रही।

सुंदरकांड पाठ के साथ शुरु हुआ नया सत्र

सुलतानपुर, संवाददाता। शहर के सपीप स्थित महर्षि विद्या मंदिर का सत्र 2026 -27 का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत गुरु पूजा के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य जेएन उपाध्याय ने की। गुरु पूजा ध्यान शिक्षक शैलेंद्र पाण्डेय ने विधि विधान से संपन्न कराई। तत्पश्चात विश्व शांति की स्थापना के उद्देश्य से महर्षि आध्यात्मिक जन जागरण अभियान के अंतर्गत महर्षि संस्थान के अध्यक्ष वेद विद्या मर्दंड ब्रह्मचारी गिरीश के दिशा निर्देशन में सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया गया। जिसमें समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों , बच्चों व अभिभावकों की उपस्थिति में सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ व हनुमान चालीसा का पाठ बड़े ही सुंदर ढंग से संपन्न हुआ।

पाठ के उपरान्त सामूहिक आरती के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रधानाचार्य जेएन उपाध्याय ने समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।