Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsLumpy Disease Claims Lives of Livestock in Lambhua Farmers Seek Urgent Help
वैक्सीन न लगने से लंपी रोग से आधा दर्जन गोवंशों की मौत

वैक्सीन न लगने से लंपी रोग से आधा दर्जन गोवंशों की मौत

संक्षेप:

Sultanpur News - लंभुआ में लंपी रोग से आधा दर्जन मवेशियों की मौत हो गई है। पशुपालक देवेंद्र झा ने ऑनलाइन शिकायत की, लेकिन पशु चिकित्सालय ने कोई ध्यान नहीं दिया। उनके अन्य मवेशियों में भी लंपी रोग के लक्षण दिखाई दे रहे...

Oct 23, 2025 05:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share Share
Follow Us on

लंभुआ, संवाददाता। लंपी रोग से पशुपालक के आधा दर्जन मवेशियों की मौत हो गई और भी मवेशियों में लंपी रोग के लक्षण दिख रहे हैं। पशुपालक द्वारा ऑनलाइन शिकायत के बावजूद पशु चिकित्सालय ध्यान नहीं दे रहा है। लंभुआ नगर पंचायत क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड निवासी देवेंद्र झा दूध का कारोबार करने के कारण काफी संख्या में अपने घर पर ही कई मवेशी रखे हैं। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में चल रही लंपी बीमारी से उनके आधा दर्जन मवेशियों की मौत हो गई। एक दिन पूर्व बुधवार को भी फिर एक मवेशी ने दम तोड़ दिया। ऑनलाइन पोर्टल पर उन्होंने इसकी शिकायत भी की लेकिन उसके बावजूद विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कोतवाली के ठीक सामने पशु चिकित्सालय स्थित है और ठीक उसी के पीछे गांधीनगर मोहल्ला भी स्थित है। इसके बावजूद पशु चिकित्सालय के डॉक्टरों द्वारा लंपी बीमारी से बचाव के लिए वैक्सीन मुहैया नहीं कराई गई। उन्होंने बताया कि उनके अन्य मवेशियों में भी लंबी रोग के लक्षण नजर आ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद पशु विभाग जाग नहीं रहा है। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद तिवारी ने बताया कि एक हजार वैक्सीन मिली थी, जिसे सभी गौशाला में मौजूद मवेशियों को लगाया गया है।