Sultanpur News: मकान की छत पर गिरी आकाशीय बिजली
हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Sultanpur News: सुल्तानपुर के लंभुआ नगर पंचायत के विवेक नगर मोहल्ले में गुरुवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से करीमुल्ला के मकान की छत पर नुकसान हुआ। बिजली गिरने से आसपास के घरों के विद्युत उपकरण जल गए और धार्मिक झंडे झुलस गए। राहत की बात है कि घटना के समय छत पर कोई मौजूद नहीं था।

Sultanpur News: सुल्तानपुर। लंभुआ नगर पंचायत के विवेक नगर मोहल्ले में गुरुवार की शाम करीमुल्ला के मकान की छत पर आकाशीय बिजली गिर गई। आकाशीय बिजली गिरने से उनके तथा आसपास बने मकानों में लगे विद्युत उपकरण जल गए तथा छत पर लगे धार्मिक झंडे भी झुलस गए। विद्युत उपकरण चलने से लोगों का काफी नुकसान भी हुआ। लोगों का कहना था कि जिस समय आकाशीय बिजली गिरी, उसे समय छत पर कोई मौजूद नहीं था नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।


