नई बिल्डिंग में उप निबंधन कार्यालय शुरू करने की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Follow us on Google News
share

लंभुआ तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एसओसी कैंप कोर्ट की स्थापना की मांग की, जो पूर्व जिलाधिकारी द्वारा आदेशित थी। अधिवक्ताओं ने बताया कि उप निबंधन कार्यालय की नई बिल्डिंग तैयार है, लेकिन अभी भी प्राइवेट बिल्डिंग में कार्य चल रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों को कठिनाई हो रही है।

नई बिल्डिंग में उप निबंधन कार्यालय शुरू करने की मांग

लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामसागर पाठक तथा सचिव राजबहादुर श्रीमाली व पूर्व महामंत्री अर्जुन चौरसिया ने डीएम इंद्रजीत सिंह को मांग पत्र सौंप कर अवगत करवाया कि वादकारियों के हित के लिए तहसील परिसर में एसओसी कैंप कोर्ट की स्थापना के लिए पूर्व जिलाधिकारी द्वारा आदेशित किया गया था। जो आज भी डीडीसी सुल्तानपुर के कार्यालय में विचाराधीन है। यहां पर कोर्ट कैंप की स्थापना नितांत आवश्यक है। अधिवक्ताओं ने डीएम को अवगत करवाते हुए बताया कि तहसील परिसर के बगल ही उप निबंधन कार्यालय की बिल्डिंग का निर्माण पूरा हो गया है। लेकिन अभी भी लंभुआ में प्राइवेट बिल्डिंग में निबंधन कार्यालय का कार्य चल रहा है।

निबंधन कार्यालय में किसी भी कार्य को लेकर तहसील कार्यालय से काफी दूर जाना पड़ता है। जिससे अधिवक्ताओं एवं क्षेत्र वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अधिवक्ताओं ने शीघ्र नई बिल्डिंग में उप निबंधन कार्यालय के कार्य की शुरुआत कराने की मांग की।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।