जमीनी विवाद में भाई ने भाई को पीटा हालत गंभीर

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share

Sultanpur News - चांदा (सुल्तानपुर) में शनिवार रात जमीनी विवाद के चलते एक भाई को दूसरे भाई और उनके परिजनों ने धारदार हथियार से बुरी तरह मारा। घायल रामनरेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी ली है, लेकिन अभी तक पीड़ित ने कोई तहरीर नहीं दी है।

जमीनी विवाद में भाई ने भाई को पीटा हालत गंभीर

चांदा (सुल्तानपुर) संवाददाता। शनिवार की रात जमीनी विवाद को लेकर एक भाई के परिजनों ने दूसरे भाई को बुरी तरह मारपीट दिया । जिसकी हालत गंभीर हो गई पर उन्हें रात को ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा भर्ती कराया । जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया । पूरा मामला चांदा कोतवाली क्षेत्र के परिगड़ा गांव का है । जहां पर शनिवार की रात जमीनी विवाद को लेकर रामनरेश पुत्र बजरंगी निवासी परिगडा थाना चांदा जनपद सुलतानपुर को उनके भाई राम उदित व उनके पारीजनों द्वारा धारदार हथियार से हमला करके उनको बुरी तरह मारा पीटा गया ।

जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई । सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल रामनरेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा इलाज के लिए भर्ती कराया गया । जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने की दशा में उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया । घटना से परिजनों में तनाव व्याप्त है । सूचना पर चांदा कोतवाली की पुलिस पहुंचकर घटना की जानकारी ली ।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चांदा अमित कुमार मिश्र ने बताया कि रात में मारपीट की घटना हुई थी । जिसमें अभी घायल का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है अभी तक पीड़ित की तरफ से तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलते ही मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी ।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।