ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सुल्तानपुरखुशबू राज्य संयोजक और जानवी सह संयोजक

खुशबू राज्य संयोजक और जानवी सह संयोजक

स्टूडेंटस फेडरेशन ऑफ इण्डिया के राज्य सम्मेलन के बाद छात्राओं की नौ...

खुशबू राज्य संयोजक और जानवी सह संयोजक
हिन्दुस्तान टीम,सुल्तानपुरTue, 25 Jan 2022 05:35 PM
ऐप पर पढ़ें

स्टूडेंटस फेडरेशन ऑफ इण्डिया के राज्य सम्मेलन के बाद छात्राओं की नौ सदस्यीय राज्य संयोजन समिति का हुआ चुनाव

सुलतानपुर। संवाददाता

राज्य सम्मेलन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के दूसरे सत्र के दौरान छात्राओं की राज्य संयोजन समिति का चुनाव हुआ। जिसमें पर्यवेक्षक के तौर पर राष्ट्रीय संयोजक छात्रा संयोजन समिति दीपसिता धर मौजूद रहीं। सर्वसम्मति से नौ छात्राओं की राज्य संयोजन समिति का गठन किया गया। इसमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्रा खुशबू को राज्य संयोजक और केएनआईपीएसएस की छात्रा जानवी सिंह को सह संयोजक चुना गया। ऋतुषा, कविता, रिचा मौर्या, ममता को संयोजन कमेटी के सदस्य के रूप में चुना गया।

पर्यवेक्षक दीपसिता धर ने कहा कि छात्राओं की यह कमेटी उत्तर प्रदेश के अंदर विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थानों में छात्राओं के साथ हो रहे लैंगिक भेदभाव एवं अन्य तमाम समस्याओं को लेकर काम करेगी। नवनिर्वाचित छात्रा संयोजक उत्तर प्रदेश खुशबू मौर्य ने कहा कि आज भी छात्राओं की पठन-पाठन को लेकर सामाजिक दिक्कतें मौजूद हैं। घर में आर्थिक कारणों से अगर लड़के और लड़की में पढ़ाई छोड़ने की बात हो तो सबसे पहले लड़की की पढ़ाई को छुड़वा दिया जाता है। अभी कोरोना काल में ऑनलाइन शिक्षा के सवाल पर यह एक बड़ी दिक्कत बनी रही। तमाम छात्राओं के पास एंड्रॉयड सेट ना होने की वजह से उनकी पढ़ाई तक छूट गई। इसके अलावा नई शिक्षा नीति के लागू होते ही सेमेस्टर प्रणाली के कारण महंगी हुई है। शिक्षा के कारण भी छात्राओं का ड्रॉपआउट रेट बहुत तेजी के साथ बढ़ा है। उत्तर प्रदेश छात्रा संयोजन समिति छात्राओं के इन तमाम सवालों को लेकर आने वाले दिनों में अपने संघर्ष को और तेज करेगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें