Sultanpur News: आत्मसाक्षात्कार दिवस पर निकली हरिनाम संकीर्तन यात्रा

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Follow us on Google News
share

Sultanpur News: संत श्री आशाराम बापू के 62वें आत्मसाक्षात्कार दिवस पर श्री योग वेदांत सेवा समिति और राम नाम बैंक, पड़ेला ने हरिनाम संकीर्तन यात्रा निकाली। पड़ेला आश्रम से शुरू हुई यात्रा कादीपुर बाजार, मुड़िला और सूरापुर बाजार से होकर वापस आश्रम पहुंची। यात्रा में जिले के सैकड़ों महिला-पुरुष साधकों ने भाग लिया और भक्ति का संदेश दिया। पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Sultanpur News: आत्मसाक्षात्कार दिवस पर निकली हरिनाम संकीर्तन यात्रा

Sultanpur News: कादीपुर। संत श्री आशाराम बापू के 62वें आत्मसाक्षात्कार दिवस पर सोमवार को श्री योग वेदांत सेवा समिति एवं राम नाम बैंक, पड़ेला के तत्वावधान में हरिनाम संकीर्तन यात्रा निकाली गई। यात्रा में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों साधक शामिल हुए। हरिनाम संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो उठा। यात्रा का शुभारंभ पड़ेला स्थित राम नाम बैंक आश्रम से हुआ। यहां से यात्रा कादीपुर बाजार पहुंची। इसके बाद मुड़िला होते हुए सूरापुर बाजार के रास्ते पुनः पड़ेला आश्रम पहुंची, जहां पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यात्रा के दौरान साधकों ने हरिनाम संकीर्तन किया और भक्ति का संदेश दिया। महिला और पुरुष साधकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

इस अवसर पर कादीपुर समिति के सचिव रामकृष्ण मिश्रा, देवी प्रसाद सोनी, जियालाल जायसवाल, दीनानाथ सिंह, डॉ. रामकृपाल वर्मा, सुजीत देवी, हरि महिमा और शिव महिमा सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष साधक मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसुल्तानपुरSultanpur News: आत्मसाक्षात्कार दिवस पर निकली हरिनाम संकीर्तन यात्रा