Sultanpur News: दुर्गा पूजा में बेहतर व्यवस्था की मांग, प्रशासन ने दिया भरोसा
Sultanpur News: कादीपुर में मां सती केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति बरवारीपुर की बैठक में पूजा और विसर्जन की तैयारियों पर चर्चा हुई। समिति ने सफाई, जर्जर बिजली तारों की मरम्मत, निर्बाध बिजली, विसर्जन मार्ग के गड्ढे भरने और झुकी डालियां काटने की मांग की। विसर्जन स्थल पर रोशनी और नाव की व्यवस्था भी मांगी गई। प्रशासन, पुलिस और नगर पंचायत ने सहयोग का भरोसा दिया।

Sultanpur News: कादीपुर। मां सती केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति बरवारीपुर की बैठक रविवार देर शाम शुभम सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें पूजा के दौरान साफ-सफाई, जर्जर बिजली तारों की मरम्मत, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, विसर्जन मार्ग पर झुकी पेड़ों की डालियों की छंटाई और सड़क के गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की गई। विसर्जन स्थल पर प्रकाश और नाव की व्यवस्था कराने पर भी जोर दिया गया। एसडीएम विनीत कुमार ने मानक के अनुरूप डीजे बजाने सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। सीओ विनय गौतम ने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने की बात कही।
नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने भी सहयोग का भरोसा दिया। बैठक के बाद फलाहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्युत विभाग के अवर अभियंता सच्चिदानंद वर्मा, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता संदीप कुमार सहित समिति के पदाधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे।

