Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsKabaddi Selection Trials Held in Sultanpur for Junior Players
सुलतानपुर-कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

सुलतानपुर-कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

संक्षेप:

Sultanpur News - सुल्तानपुर में कबड्डी एसोसिएशन द्वारा जूनियर खिलाड़ियों का चयन किया गया। पयागीपुर के श्याम नगर ग्राउंड पर 22 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिनमें से 14 को कैंप के जरिए अंतिम रूप से चुना जाएगा। चयनित...

Sep 05, 2025 09:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share Share
Follow Us on

सुल्तानपुर, संवाददाता। कबड्डी एसोसिएशन की तरफ से आयोजित जूनियर संवर्ग का चयन जिले के निकट पयागीपुर स्थित श्याम नगर ग्राउंड पर आयोजित किया गया। कबड्डी संघ के सचिव महेश यादव की देखरेख में खिलाड़ियों का चयन किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी संभल में 20 से 21 सितंबर को प्रतिभाग करेंगे। शुक्रवार को 22 खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिसमें अंतिम 14 खिलाड़ियों का चयन कैंप के माध्यम से किया जाएगा। जिसका संचालन संघ द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रो प्रवीण कुमार सिंह विभागाध्यक्ष शरीरिक शिक्षा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं उन्हें सफलता के टिप्स दिये।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने बताया की इस तरह के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाएं निखरेंगी। निर्णायक हीरालाल यादव, राजकुमार सरोज, उमेश यादव रहे। इस अवसर पर पूर्व युवा कल्याण अधिकारी राजेश वर्मा, पंकज दुबे, मुनेंद्र मिश्रा, खेल प्रवक्ता राजेश कन्नौजिया, धर्मेंद्र दीपक सिंह, आशुतोष यादव, अवधेश मिश्रा, संजू मिश्रा, अर्जुन यादव सहित खिलाड़ी व कबड्डी संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।