
सुलतानपुर-नवोदय प्रवेश परीक्षा में 3509 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
Sultanpur News - सुलतानपुर में शनिवार को 15 केन्द्रों पर जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। कुल 4908 परीक्षार्थियों में से 3509 ने परीक्षा दी, जिससे उपस्थिति 71 प्रतिशत रही। जीआईसी सुलतानपुर में 479 पंजीकृत थे, जिसमें से 303 उपस्थित हुए। परीक्षा 11.30 बजे से 1.30 बजे तक चली।
सुलतानपुर,संवाददाता। जिले के 15 केन्द्रों पर शनिवार को जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। इसमें शहर के राजकीय इंटर कॉलेज और केशकुमारी बालिका इंटर कॉलेज को परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। यहां पर प्रधानाचार्य डॉ.मनोज त्रिपाठी की देखरेख में कड़ी निगरानी में परीक्षा हुई। एक पाली में हुई आयोजित हुई जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा के पंजीकृत 4908 परीक्षार्थियों में से 3509 ने हिस्सा लिया। कुल मिलाकर 71 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति रही। सभी ब्लॉकों में परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा शनिवार को 11.30 बजे से शुरु होकर 1.30 बजे तक चली। परीक्षार्थियों को केन्द्र के अन्दर आधा घंटा पहले प्रवेश कराया गया।

कक्ष में उन्हें ओएमआर शीट पढ़ने के लिए 15 मिनट का मौका दिया गया। इसके बाद उसे हल करने की प्रक्रिया शुरु हुई। जीआईसी सुलतानपुर प्रधानाचार्य डॉ.मनोज त्रिपाठी ने बताया कि जीआईसी में जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए 479 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें से 303 उपस्थित रहे। इसमें बालक 242 और बालिका 237 पंजीकृत रहे। बालक 144 उपस्थित रहे। बालिका में 144 उपस्थित रहे। दोनों को मिलाकर कुल 176 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि जीआईसी में आयोजित नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए 20 कक्ष निर्धारित किए गए थे। प्रत्येक कक्ष में 24 बच्चों को बैठाया गया था। कुछ कक्ष बड़े थे, उसे ए और बी करके बांटा गया था। इसी प्रकार शहर स्थित जीजीआईसी केशकुमारी में भी जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इस केन्द्र में 51 बच्चे पंजीकृत रहे। 37 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। रानी महेन्द्र कुमारी इंटर कालेज दियरा मोतिगरपुर को केन्द्र बनाया गया था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


