सुलतानपुर: चंद्रयान के वैज्ञानिक मनोज का अपने गांव में स्वागत
Sultanpur News - चंद्रयान3 मिशन को सफल होने के बाद पहली गांव पहुंचे मनोज प्रारंभिक पढ़ाई

चंद्रयान3 मिशन को सफल होने के बाद पहली गांव पहुंचे मनोज प्रारंभिक पढ़ाई स्थल प्राथमिक विद्यालय ऊनुरखा में स्वागत हुआ
अखण्डनगर। अखंडनगर विकास खण्ड के ऊनुरखा गांव निवासी और इसरो के वैज्ञानिक मनोज कुमार तिवारी मंगलवार को अपने गांव ऊनुरखा पहुंचे। चंद्रयान_3 मिशन को सफल होने के बाद पहली गांव आए। जहां परिवार के साथ शुभचिंतकों ने उनका स्वागत किया। ऊनुरखा गांव निवासी किसान राजदेव तिवारी के पुत्र मनोज तिवारी ने मिशन चंद्रयान 3 में इमेजिंग लैंडिंग कैमरा बनाने वाली टीम का नेतृत्व किया था।
मनोज पहले प्राथमिक विद्यालय ऊनुरखा पहुंचे। जहां उन्हें देख विद्यालय के बच्चे खुशी से भर गए। जहां शिक्षक गण ने उनका सम्मान के साथ स्वागत किया। वैज्ञानिक मनोज ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं जिस विद्यालय में बचपन में पढ़ाई किया था। विद्यालय अब इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल बन गया है। कहा,आज का यह स्कूल और हमारे समय के स्कूल में बहुत बदलाव है,इससे देश को बहुत उम्मीद है। ग्रामीण विद्यालय से बीएसयू से एमएससी, एम टेक करके इसरो में 28 वर्षों से वरिष्ठ वैज्ञानिक के रूप में देश की सेवा दे रहा हूं। इस मौके पर कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी ने कहा कि हमारा गांव आज धरती से चांद तक देश को अनंत ऊंचाइयों पर पहुंचने में अपनी सेवा दे रहा है,यह हम सबके के लिए और जनपद के लिए गर्व का क्षण है।
इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय ऊनुरखा के प्रधानाध्यापक लालचंद मौर्या ने अपने स्कूल के पूर्व छात्र का सम्मानपूर्वक स्वागत किया। मौके पर उच्च प्राथमिक विद्यालय गिधौना के सहायक अध्यापक सतीश तिवारी ने अपने चचेरे भाई व वरिष्ठ वैज्ञानिक इसरो मनोज कुमार तिवारी को अपने गांव आने के लिए धन्यवाद दिया। यहां पर सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय ऊनुरखा केशव प्रसाद मौर्या, सहायक अध्यापक पुनीत सिंह,सहायक अध्यापक दिव्यांश विक्रम सिंह,सहायक अध्यापक देवता दीन समेत विद्यालय के सभी बच्चे व गुरुजन मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।