अधूरी सड़क बनने से कस्बे में मिलेगी जाम से निजात

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share

Sultanpur News - कुड़वार कस्बे में दो दशक पहले बनी बीपी इंटर कॉलेज चौराहा से देवलपुर संपर्क मार्ग का निर्माण आज भी अधूरा है। 250 मीटर कच्ची सड़क के कारण राहगीरों को लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क का निर्माण एक किनारे से किया जाए ताकि उनकी जमीन बर्बाद न हो।

अधूरी सड़क बनने से कस्बे में मिलेगी जाम से निजात

कुड़वार, संवाददाता। विगत दो दशक पहले कुड़वार कस्बे में जाम से निजात दिलाने के लिए बनी बीपी इंटर कॉलेज चौराहा से देवलपुर संपर्क मार्ग खातेदारों के विरोध के चलते आज भी अधूरा पड़ा है। तीन किमी के संपर्क मार्ग में करीब 250 मीटर आज भी कच्ची है। जिसकी वजह से संपर्क मार्ग का लाभ राहगीरों को नहीं मिल पाता है। हलियापुर-कुड़वार मार्ग पर स्थित बीपी इंटर कॉलेज चौराहे से राज कोट होते हुए अलीगंज कुड़वार मार्ग पर पंचरस्ता से देवलपुर संपर्क मार्ग का पक्का निर्माण करीब दो दशक पहले शुरू हुआ था। सड़क निर्माण के समय भाव गिरी बाबा स्थान के आगे चितईपुर मोड के बाद पूरे रघुनाथ मिश्र गांव के लोगों की करीब 250 मीटर बाग में विरोध हो गया।

जिसके कारण सड़क का निर्माण एक तरफ चितईपुर मोड तथा दूसरी तरफ पूरे रघुनाथ मिश्र गांव के बीच नहीं हो पाया। यह सड़क सीधे बीपी इण्टर कालेज चौराहा से कुड़वार हसनपुर व इस्लाम गंज हाईवे सड़क को जोड़ती है। ग्रामीणों की मांग थी कि सड़क का निर्माण एक किनारे से कराया जाय जिससे उनकी खाते की जमीन बर्बाद न हो लेकिन कार्यदाई संस्था ने आधा अधूरा सड़क निर्माण करके इतिश्री कर ली। धीरे धीरे 02 दशक का समय बीत गया, लेकिन इस सड़क के निर्माण की सुध किसी ने नहीं ली। अगर इस अधूरे संपर्क मार्ग का निर्माण हो जाए तो कस्बे में लगने वाले भीषण जाम से निजात मिल सकती है। क्योंकि हलियापुर से आने वाले समस्त वाहन डाय वर्जन के बाद इस मार्ग से घूमकर सुलतानपुर, अमहट,धम्मौर,पयागीपुर सहित गंतव्य स्थान को जा सकेंगे। पूरे रघुनाथ मिश्र गांव निवासी अजय शुक्ला, चन्द्र मान शुक्ला ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर कोई विरोध नहीं है। केवल सड़क का निर्माण एक किनारे से हो जाए जिससे सभी खातेदारों की जमीन टुकड़े में होने से नुकसान न हो। इसी सड़क पर महाविद्यालय होने की वजह से काफी संख्या में छात्र-छात्राएं विद्यालय के लिए जाते हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।