Sultanpur News: आमकोल में 50 परिवारों की राह हुई मुश्किल

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Follow us on Google News
share

Sultanpur News: कूरेभार, सुलतानपुर के आमकोल गालबशहीद गांव में 300 मीटर संपर्क मार्ग पर इंटरलॉकिंग का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि साइड तैयार होने के बाद भी ईंटें नहीं लगाई गईं, जिससे उनकी आवागमन की समस्या बढ़ गई है। स्थानीय अधिकारी ने समस्या की जांच का आश्वासन दिया है।

Sultanpur News: आमकोल में 50 परिवारों की राह हुई मुश्किल

Sultanpur News: कूरेभार, सुलतानपुर। विकासखंड कूरेभार के आमकोल गालबशहीद गांव में करीब 300 मीटर संपर्क मार्ग पर इंटरलॉकिंग का कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम निधि से जुलाई माह में मार्ग पर इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू कराया गया था, लेकिन कुछ हिस्से में साइड तैयार करने के बाद बीच का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। इंटरलॉकिंग ईंट लगाई ही नहीं गई। जिससे मार्ग की स्थिति जस की तस बनी हुई है और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिराज, आबाद, मुफीद, हारून, जाकिर आदि ग्रामीणों के मुताबिक यह संपर्क मार्ग गांव के करीब 50 से अधिक परिवारों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है।

रोजाना ग्रामीणों, बच्चों, बुजुर्गों और किसानों का इसी रास्ते से आना-जाना होता है। मार्ग पर इंटरलॉकिंग का काम अधूरा होने के कारण जगह-जगह रास्ता असमतल है, जिससे पैदल चलने के साथ ही दोपहिया वाहनों से आवागमन में भी दिक्कत होती है। यही नहीं कोटेदार के यहां राशन भी पहुंच नहीं पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण शुरू होने के बाद उन्हें उम्मीद जगी थी कि जल्द ही आवागमन की समस्या दूर हो जाएगी, लेकिन कार्य बीच में रुक जाने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। उनका आरोप है कि साइड का काम कराकर बीच का हिस्सा छोड़ दिया गया, जिससे सड़क का पूरा लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी भी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर संपर्क मार्ग पर इंटरलॉकिंग कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन की सुविधा मिल सके।श्रीकांत तिवारी बीडीओ, कूरेभार ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि इस तरह की समस्या है तो शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसुल्तानपुरSultanpur News: आमकोल में 50 परिवारों की राह हुई मुश्किल