सुलतानपुर-हरिचैतन्य महराज ने किया शिवकुटी का उद्घाटन
Sultanpur News - मोतिगरपुर में भवं भवानी धाम शिवमूर्तिनगर के लपटा मंदिर में शनिवार को नवनिर्मित शिवकुटी का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर हरि चैत्यन महाराज ने सुंदर काण्ड पाठ किया और डाक्टर मुकेश तिवारी की पूजा की गई। कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए और भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया।

मोतिगरपुर, संवाददाता। भवं भवानी धाम शिवमूर्तिनगर शाहपुर लपटा मंदिर में नवनिर्मित शिवकुटी का उद्घाटन शनिवार को किया गया। हरि चैत्यन महाराज मन्दिर संस्थापक पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित जय नारायन सिंह ने सुन्दर काण्ड पाठ किया। आचार्य पं केश नारायण पाठक ने विधि विधान से डाक्टर मुकेश तिवारी को पूजा कराई। दो बजे भण्डारे मे बडी संख्या मे प्रसाद ग्रहण किया। हरि चैत्यन महाराज टीकर माफी ने राजा महाराजा कोठी छोड़ गये लेकिन भवंभवानी धाम की स्थापना से पं जय नारायण तिवारी की कीर्ति युगांतर तक याद दिलाती रहेगी। उन्होंने कहा कि रसखान की तरह भगवान का ध्यान करें। कष्ट स्वयं दूर हो जाते हैं।
कार्यक्रम मे आईपीएस बृजेश मिश्र, एसडीम जयसिंहपुर प्रभात कुमार सिंह, सीओ आरके चतुर्वेदी, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष ओपी चौधरी, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पाण्डेय, जगजीत सिंह छन्नू , डॉक्टर सीतासरन तिपाठी, लक्ष्मीकांत मिश्र आदि ने धाम पर दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



