10 आंगनबाड़ी भवनों का विधायक ने किया लोकार्पण

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Follow us on Google News
share

जयसिंहपुर में सोमवार को 10 नए आंगनबाड़ी भवनों का उद्घाटन किया गया। विधायक राजप्रसाद उपाध्याय ने फीता काटकर उद्घाटन किया। भवनों का निर्माण 12 लाख रुपये की लागत से किया गया है। यह आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण और शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

10 आंगनबाड़ी भवनों का विधायक ने किया लोकार्पण

जयसिंहपुर, संवाददाता। सोमवार को विकास खंड जयसिंहपुर क्षेत्र में नवनिर्मित दस आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण किया गया। सदर विधायक राजप्रसाद उपाध्याय उर्फ राजबाबू ने विभारपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान बताया गया कि आंगनवाड़ी भवन का निर्माण लगभग 12 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। इसमें बाल विकास परियोजना विभाग व राज्य वित्त से दो-दो लाख रुपये तथा मनरेगा योजना के तहत करीब आठ लाख रुपये व्यय किए गए हैं। वहीं सदरपुर में एडीओ पंचायत रामजी लाल द्वारा आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

नए भवन बनने से क्षेत्र के बच्चों और महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राहुल चंद्रशेखर शुक्ल, खंड विकास अधिकारी श्यामनारायण चतुर्वेदी, सचिव दिलीप कुमार पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।