Sultanpur News: ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जे पर मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Follow us on Google News
share

Sultanpur News: सुलतानपुर के अमहट में ग्राम सभा की भूमि पर मंसूर हुसैन द्वारा अवैध रूप से मकान बनाने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। लेखपाल की शिकायत के अनुसार, मंसूर हुसैन ने कृषि योग्य बंजर भूमि पर कब्जा कर लिया है। इस मामले में कोर्ट में भी मुकदमा चल रहा है, जबकि निर्माण कार्य जारी है।

Sultanpur News:  ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जे पर मुकदमा दर्ज

Sultanpur News: सुलतानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के अमहट में ग्राम सभा की भूमि पर मकान बनाकर अवैध कब्जा करने के आरोप में लेखपाल की तहरीर पर आरोपी मंसूर हुसैन पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। क्षेत्रीय लेखपाल निलेश सिंह ने तहरीर में बताया कि अमहट गांव की कृषि योग्य बंजर खाते की आंशिक भूमि पर गांव के मंसूर हुसैन पुत्र माशूक हुसैन ने अवैध रूप से मकान बनाकर कब्जा कर लिया है। मंसूर हुसैन के खिलाफ तहसीलदार न्यायिक की अदालत में उ.प्र. राजस्व संहिता के तहत बेदखली का मुकदमा भी विचाराधीन है। कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन होने और रोकने के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रुक रहा है।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसी भूमि में स्थित सार्वजनिक रास्ते पर इंटरलॉकिंग नहीं होने देने का आरोप भी ग्रामीणों ने लगाया है। जिसकी रिपोर्ट बीडीओ ने दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसुल्तानपुरSultanpur News: ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जे पर मुकदमा दर्ज