Sultanpur News: साल दर साल जर्जर होता गया शाहीपुल, जिम्मेदार बेखबर

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share

Sultanpur News: दोस्तपुर में 500 साल पुराना मुगलकालीन शाहीपुल जर्जर हो रहा है। पुल की सड़क गड्ढों में तब्दील है और दीवारें दरक रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की जिम्मेदारी तय करके स्थायी मरम्मत की जाए, क्योंकि हर साल दुर्गापूजा से पहले केवल खानापूर्ति की जाती है।

Sultanpur News: साल दर साल जर्जर होता गया शाहीपुल, जिम्मेदार बेखबर

Sultanpur News: दोस्तपुर। कस्बे में सुलतानपुर-अम्बेडकरनगर सीमा पर स्थित करीब 500 साल पुराना मुगलकालीन शाहीपुल साल दर साल जर्जर होता जा रहा है। पुल की सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है तो किनारों की दीवारें भी जगह-जगह दरक रही हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग इसकी मरम्मत को लेकर गंभीर नहीं हैं। इससे पुल से गुजरने वाले लोगों पर हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बनने के बाद शाहीपुल से आवागमन और बढ़ गया है। इसके बावजूद वर्षों से पुल की हालत सुधारने की ठोस पहल नहीं हुई। दो जिलों की सीमा पर होने के कारण इसकी जिम्मेदारी को लेकर विभागों में असमंजस बना हुआ है।

नतीजा यह है कि हर साल दुर्गापूजा से पहले गड्ढे भरकर मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति कर दी जाती है और कुछ समय बाद स्थिति फिर जस की तस हो जाती है।कुछ वर्ष पहले तेज बारिश में पुल का किनारा बह गया था। इसके बाद भारी वाहनों के आवागमन पर रोक की बात कही गई थी। लेकिन दोनों ओर ओवरहेड बैरियर नहीं होने से बड़े वाहन अब भी पुल से गुजर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी बड़े हादसे से पहले पुल की जिम्मेदारी तय कर इसकी स्थायी मरम्मत कराई जाए और भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रभावी रोक लगाई जाए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसुल्तानपुरSultanpur News: साल दर साल जर्जर होता गया शाहीपुल, जिम्मेदार बेखबर