कोथरा बाजार में बंद पड़ी हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट
Sultanpur News - कोथरा चौराहे पर लगी हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट कई दिनों से बंद है, जिससे रात में अंधेरा रहता है। इससे राहगीरों और दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से लाइट ठीक करने की मांग की है ताकि सुरक्षा और आवागमन में सुधार हो सके।

चांदा, संवाददाता। स्थानीय क्षेत्र के कोथरा चौराहे पर लगी हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट कई दिनों से बंद पड़ी है, जिससे पूरा चौराहा रात के समय अंधेरे में डूबा रहता है। बाजार और मुख्य मार्ग होने के कारण यहां से गुजरने वाले राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार मौन साधे हैं। कोथरा चौराहा क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण और भीड़भाड़ वाला बाजार माना जाता है। यहां से अमरुपुर, गारवपुर और तातोमुरैनी जैसे कई गांवों के लिए मुख्य मार्ग निकलता है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग इसी रास्ते से होकर आते-जाते हैं, लेकिन हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण रात के समय यहां आवागमन करना जोखिम भरा हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरा होने की वजह से दुर्घटनाओं और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की आशंका भी बढ़ गई है। बाजार में देर शाम तक दुकाने खुली रहती हैं, ऐसे में प्रकाश व्यवस्था न होना लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर समस्या बनता जा रहा है।कोथरा बाजार निवासी अजय गोस्वामी, मयंक दुबे, राजेश और मनोज सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द खराब पड़ी हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट को ठीक कराया जाए, ताकि बाजार और चौराहे पर फिर से रोशनी की व्यवस्था हो सके और लोगों को राहत मिल सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


