Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsHearing in Advocate Azad Ahmad Murder Case Postponed to October 16
अधिवक्ता हत्याकांड में सुनवाई टली
Sultanpur News - सुलतानपुर में अधिवक्ता आजाद अहमद की हत्या मामले की सुनवाई 16 अक्टूबर तक टल गई है। पीड़ित पक्ष के वकील ने बताया कि बचाव पक्ष ने मृतक के पिता को फिर से गवाही के लिए बुलाने की अर्जी दी है। वकीलों की...
Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरWed, 8 Oct 2025 06:06 PM

सुलतानपुर। अधिवक्ता आजाद अहमद हत्याकांड में सुनवाई 16 अक्टूबर के लिए टल गई है। पीड़ित पक्ष के वकील शेख नजर अहमद ने बताया कि मृतक के पिता सलीम को दुबारा गवाही में तलब करने की अर्जी बचाव पक्ष ने दी है। वकीलों की हड़ताल के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। कोतवाली देहात थाना के भुलकी प्यारेपट्टी चौराहे पर छह अगस्त 2024 को अधिवक्ता आजाद अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। न्यायाधीश जलाल मोहम्मद अकबर की कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई जारी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




