
नंदी व भगवान कार्तिकेय की मूर्ति स्थापना से पूर्व निकली शोभायात्रा
Sultanpur News - बल्दीराय कस्बे में प्राचीन शिव मंदिर में नंदी और भगवान कार्तिकेय की मूर्ति स्थापना से पहले भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पीले वस्त्र पहनकर श्रद्धा से भाग लिया। यात्रा गौरी शंकर धाम पहुँची, जहां विधिवत पूजन-अर्चन के बाद भक्तिमय माहौल में धाम गूंज उठा।
बल्दीराय, संवाददाता। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में नंदी एवं भगवान कार्तिकेय की मूर्ति स्थापना के पूर्व भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में कस्बा बल्दीराय के सैकड़ों महिला पुरुष पीले वस्त्र धारण कर श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल हुए। यात्रा प्राचीन शिव मंदिर से प्रारंभ होकर कस्बे की विभिन्न गलियों से होते हुए मुसाफिरखाना-देवरा मार्ग के रास्ते कई स्थानों से गुजरती हुई ग्राम निदूरा स्थित गौरी शंकर धाम पहुंची। गौरी शंकर धाम पहुंचने पर धाम के संरक्षक योगी ओंकार अग्निवंशी ने नंदी एवं भगवान कार्तिकेय के दर्शन कर विधिवत आरती उतारी।
इस दौरान पूरा गौरी शंकर धाम भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। विधिवत पूजन-अर्चन के पश्चात शोभा यात्रा पुनः अपने गंतव्य की ओर लौट आई। यात्रा के दौरान धार्मिक धुनों पर भक्त जमकर थिरके और भोले शंकर के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। शोभा यात्रा में मुख्य यजमान जय बहादुर सिंह, केपी सिंह, विजय सिंह, दिलीप सिंह, राजमणि पांडे, अरविंद तिवारी, अशोक सिंह, अरुण सिंह, अग्रदीप अग्रहरि, अनुज अग्रहरि, निशांत, घनश्याम तिवारी कंसराज जायसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालु महिला पुरुष मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




