भट्ठे पर दबंगों का कहर, मजदूरों को पीटा, केस दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share

Sultanpur News - सुलतानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के ताजुद्दीनपुर गांव में एक ईंट भट्ठे पर दबंगों ने मजदूरों पर हमला बोल दिया। मारपीट में तीन मजदूर घायल हो गए, जबकि

भट्ठे पर दबंगों का कहर, मजदूरों को पीटा, केस दर्ज

दोस्तपुर (सुलतानपुर), सुलतानपुर। जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के ताजुद्दीनपुर गांव में एक ईंट भट्ठे पर दबंगों ने मजदूरों पर हमला बोल दिया। मारपीट में तीन मजदूर घायल हो गए, जबकि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। गांव निवासी रामजीत पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके ईंट भट्ठे पर बुधवार की शाम मजदूर राशन लेकर पहुंचे थे। इसी बीच गांव के ही सूरज, फूलचंद, सचिन, मंगल, अंकित व अम्बिक समेत कई लोग भट्ठे पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मजदूरों से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दीपक, सुनील तथा आमिर गंभीर रूप से घायल हो गए।

भट्ठा मालिक ने गुरूवार को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि केस दर्ज है, जांच की जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।