वैश्विक संकट में भारत मजबूत स्थिति में : विजय रघुवंशी
भाजपा प्रवक्ता विजय रघुवंशी ने कहा कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण वैश्विक तेल संकट गहरा गया है। विकसित देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 20 से 50 प्रतिशत बढ़ी हैं, लेकिन भारत में सिर्फ 3 रूपए की मामूली वृद्धि की गई है। उन्होंने महंगाई दर 3.48 प्रतिशत बताते हुए कहा कि सरकार जनता के हितों को प्राथमिकता दे रही है।

सुलतानपुर, संवाददाता। भाजपा प्रवक्ता विजय रघुवंशी ने कहा कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध जैसी वैश्विक परिस्थितियों के कारण पूरी दुनिया में तेल संकट गहरा गया है। अमेरिका, चीन और यूरोप जैसे तमाम विकसित देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 20 से 50 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है, लेकिन भारत में केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता पर न्यूनतम बोझ डालते हुए मात्र 3 रूपए लगभग 3 प्रतिशत की मामूली वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पहले ही पेट्रोल- डीजल पर लगभग 10 रुपये टैक्स कम कर आम लोगों को बड़ी राहत दी थी।
आज भी सरकार जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए संतुलित निर्णय ले रही है। जहां तक महंगाई दर की बात है तो आज भारत में महंगाई दर 3.48 प्रतिशत हैं। जबकि कांग्रेस व सपा सरकार के शासनकाल में महंगाई दर लगातार डबल डिजिट 10 प्रतिशत से ऊपर थी। विजय रघुवंशी ने कहा कि वैश्विक संकट के इस दौर में देशवासियों को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सरकार के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए। भारत आज मजबूत नेतृत्व के कारण दुनिया के मुकाबले बेहतर स्थिति में है और यही कारण है कि देश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूती की ओर बढ़ रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


