पूर्व विधायक सोनू सिंह पर तय नहीं हो सके आरोप

पूर्व विधायक सोनू सिंह पर तय नहीं हो सके आरोप

संक्षेप:

Sultanpur News - सुलतानपुर में एमपी-एमएलए कोर्ट में पूर्व विधायक चन्द्र भद्र सिंह सोनू समेत चार लोगों पर गैंगस्टर केस में आरोप तय नहीं हो सके। 28 अप्रैल 2021 को केस दर्ज किया गया था। सुनवाई 26 सितम्बर को होगी।

Sep 12, 2025 05:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share

सुलतानपुर। एमपी-एमएलए कोर्ट में इसौली के पूर्व विधायक चन्द्र भद्र सिंह सोनू समेत चार पर विचाराधीन गैंगस्टर केस में शुक्रवार को भी आरोप तय नहीं हो सके। धनपतगंज के पूर्व थाना प्रभारी सीताराम यादव ने पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू, सह आरोपी अंशू सिंह, रुकसार अहमद, विजय यादव और दीपक सिंह उर्फ बबलू सिंह के खिलाफ 28 अप्रैल 2021 को आपराधिक गैंग चलाने के आरोप में केस दर्ज कराया था। हाईकोर्ट ने बाद में दीपक सिंह के खिलाफ केस समाप्त कर दिया था। विशेष जज राकेश ने सुनवाई 26 सितम्बर को नियत की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।