Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsFree Blanket and Glasses Distribution Program in Memory of Chandrashekhar Shukla
जरुरतमंदों को बांटा गया चश्मा और कंबल

जरुरतमंदों को बांटा गया चश्मा और कंबल

संक्षेप:

Sultanpur News - गोसाईगंज में लोकाधिकार सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रशेखर शुक्ल ‘बेबी भइया’ की समाजसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उनके बेटों ने दो दिवसीय सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। पहले दिन निःशुल्क कंबल वितरण शिविर में हजारों जरूरतमंदों को कंबल मिले, जबकि दूसरे दिन 4,618 लोगों को चश्मा वितरित किया गया।

Nov 08, 2025 05:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share Share
Follow Us on

गोसाईगंज, संवाददाता। लोकाधिकार सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रशेखर शुक्ल ‘बेबी भइया’ की समाजसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दो दिवसीय सेवा कार्यक्रम का आयोजन उनके बेटों द्वारा किया गया। समिति के अध्यक्ष प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल ‘रिंकू भइया’ और जयसिंहपुर ब्लॉक प्रमुख राहुल चंद्रशेखर शुक्ल के संयोजन में बरौंसा स्थित कमला नर्सिंग होम पर पहले दिन निःशुल्क कंबल वितरण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें हजारों जरूरतमंदों और दिव्यांगजनों को कंबल वितरित किए गए। दूसरे दिन शिवर में साढ़े चार हजार से अधिक लोगों को चश्मा वितरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. बेबी भइया की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि पिता के निधन के बाद बेटों ने उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने और समाजसेवा की परंपरा को जीवित रखने का संकल्प लिया है। सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ‘राजबाबू’, कादीपुर विधायक राजेश गौतम, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता पहले दिन मौजूद रहे। विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है, जिसे लोकाधिकार सेवा समिति वर्षों से निभा रही है। दूसरे दिन समिति की ओर से नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लाभार्थियों की जांच कर 4,618 लोगों को निशुल्क चश्मा वितरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक राज प्रसाद उपाध्याय व विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश ने स्व. बेबी भइया की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम में तहसीलदार मयंक मिश्र, सीओ रामकृष्ण चतुर्वेदी, बीडीओ एसएन चतुर्वेदी, किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य काजल, कपाली महाराज सहित कई गणमान्य शामिल हुए। तहसीलदार मयंक मिश्र ने समिति के कार्यों की सराहना की। अंत में समिति अध्यक्ष प्रभाकर शुक्ल ‘रिंकू भइया’ व ब्लॉक प्रमुख राहुल शुक्ल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।