Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsFraud Case Filed Against Tehsildar s Clerk for Misappropriating Government Land
खेत में मिले वध प्रतिबंधित पशु के अवशेष, पुलिस ने गड्ढे में कराया दफन

खेत में मिले वध प्रतिबंधित पशु के अवशेष, पुलिस ने गड्ढे में कराया दफन

संक्षेप:

Sultanpur News - लंभुआ, संवाददाता। गांव के एक खेत में वध प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों

Nov 25, 2025 05:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share Share
Follow Us on

लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ तहसील में अधिकारियों को गुमराह कर कूटरचित रचना से सरकारी जमीन का स्वयं अपने नाम आवंटन करा लेने के मामले में डीएम के निर्देश पर निलंबन के बाद एसडीएम के रीडर की तहरीर पर पुलिस ने तहसीलदार के पेशकार एवं सहयोगी कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। उधर, जांच पूरी होने तक तहसीलदार के पेशकार को कादीपुर तहसील से अटैच करने का आदेश जारी किया गया है। सुलतानपुर जनपद कोतवाली देहात बभनगवां गांव के शरद सिंह लगभग 15 वर्ष पूर्व मृतक आश्रित कोटे से लंभुआ तहसील में नौकरी पाए थे। लगभग दो वर्ष पूर्व तत्कालीन एसडीएम वंदना पांडे को गुमराह कर घर के ही बगल बेस कीमती सरकारी जमीन को अपने ही नाम आवंटन करवा लिया, फिर मौजूदा न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजुल मयंक को भी गुमराह कर सरकारी जमीन का परवाना खतौनी में भी नाम दर्ज करवा लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोप है कि तहसीलदार के पेशकार शरद सिंह अपने सहयोगी कंप्यूटर ऑपरेटर ध्रुव कुमार मिश्रा के साथ मिलकर राजकीय अभिलेखों में छेड़खानी तथा कंप्यूटर पासवर्ड आईडी के साथ छेड़खानी किए। कोतवाली प्रभारी संदीप राय ने बताया कि उपजिला अधिकारी के रीडर मो. खालिद की तहरीर पर तहसीलदार के पेशकार एवं सहयोगी कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।