उत्तर प्रदेश प्रो हैंडबॉल लीग में सुल्तानपुर के चार खिलाड़ियों का चयन

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share

Sultanpur News - सुल्तानपुर के चार हैंडबॉल खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश प्रो हैंडबॉल लीग के लिए हुआ है। इनमें सुमित गौड़, निहाल जायसवाल, जय सिंह और मो. कामरान शामिल हैं। प्रतियोगिता 9 से 14 अप्रैल तक लखनऊ में आयोजित की जाएगी। सभी खिलाड़ी पंत स्टेडियम में नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं और कोच प्रवीण मिश्रा द्वारा मार्गदर्शित हो रहे हैं।

उत्तर प्रदेश प्रो हैंडबॉल लीग में सुल्तानपुर के चार खिलाड़ियों का चयन

सुल्तानपुर। जिले के चार हैंडबॉल खिलाड़ियों का चयन प्रो लीग के लिए हुआ जिसमें सुमित गौड़ गोरखपुर राउडीज निहाल जायसवाल मथुरा ब्रिज स्टार जय सिंह और मो. कामरान बर्बरीक वारियर्स का चयन अलग अलग टीमों में प्रतिष्ठित उत्तर प्रदेश प्रो हैंडबॉल लीग के लिए हुआ है। प्रतियोगिता 9 से 14 अप्रैल तक लखनऊ में आयोजित की जा रही है जिसमें ये प्रतिभाग कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और मेहनत के दम पर इस बड़े मंच तक पहुंच बनाई है। सभी खिलाड़ी सुल्तानपुर के पंत स्टेडियम में नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जहां उन्हें कोच प्रवीण मिश्रा द्वारा मार्गदर्शन दिया जाता है।

उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिले के लिए बेहद गर्व का क्षण है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी खिलाड़ी लीग में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे। सुल्तानपुर के कृष्ण कुमार जो सेना में हवलदार के पद पर तैनात हैं लीग की एक टीम बर्बरीक वॉरियर्स के कोच के रूप में टीम के साथ जुड़े है। खिलाड़ियों के चयन से खेल प्रेमियों और परिजनों में उत्साह का माहौल है। खिलाड़ियों की इस सफलता पर क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर राष्ट्रीय खिलाड़ी विक्रम सिंह राष्ट्रीय चयनकर्ता अनुपम शुक्ला उदय सिंह मुनेंद्र मिश्र ने बधाई दी

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।