
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जानवरों से टकराई चार कारें
Sultanpur News - पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार शाम दो अलग-अलग स्थानों पर मवेशियों से टकराकर चार कारें दुर्घटनाग्रस्त हुईं। पहले हादसे में संजय कुमार चौहान की कार गाय से टकराई, जबकि दूसरे में नीलगाय से टकराकर तीन कारें पलट गईं। सभी यात्री सुरक्षित रहे और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
दोस्तपुर/जयसिंहपुर, संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार की शाम और देर रात दो अलग-अलग जगहों पर अचानक सामने आए मवेशियों से टकराकर कुल चार कारें दुर्घटनाग्रस्त हुईं। गनीमत रही कि दोनों हादसों में सभी यात्री सुरक्षित बच गए और कोई गंभीर घायल नहीं हुआ। पहला हादसा दोस्तपुर थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 157.2 पर हुआ। आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे संजय कुमार चौहान की कार भी अचानक सामने आ गई गाय से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार कुल छह लोग सुरक्षित बच गए। दूसरा हादसा जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 145 के पास हुआ।

दोस्तपुर थाना क्षेत्र के सरसवां निवासी राम बरन वर्मा और कटघरा निवासी अरुण कुमार की कार अचानक सामने आए नीलगाय से टकराकर पलट गई। पीछे से आ रही दूसरी कार जिसमें महाराजगंज जिले के इसराइल समेत छह लोग लखनऊ से गोरखपुर जा रहे थे। वे नीलगाय के शव से टकरा गई। इसी दौरान कुछ मिनट बाद दिल्ली से आ रहे विकाश की कार भी उसी स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तीनों गाड़ियों के यात्री बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही एक्सप्रेसवे के सुरक्षा अधिकारी कपिलदेव एवं एंबुलेंस टीम के धीरज द्विवेदी ने राहत-बचाव कार्य कर सभी वाहनों को टोल प्लाज़ा भेजवाया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




