Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsFormer MLA Santosh Pandey Faces Election Code Violation Hearing Delays in Sultanpur

सुलतानपुर-पूर्व विधायक के मामले में सुनवाई लम्बित हुई
संक्षेप:
Sultanpur News - सुलतानपुर में लंभुआ के पूर्व विधायक संतोष पांडेय और उनके साथियों पर आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा लम्बित है। सुनवाई 17 सितंबर को होगी। आरोप है कि उन्होंने बिना अनुमति जनसभा की थी, जिसके...
Sat, 30 Aug 2025 01:14 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
सुलतानपुर। लंभुआ के पूर्व विधायक संतोष पांडेय और दर्जन भर साथियों पर जारी आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मुकदमे में शुक्रवार को भी सुनवाई लम्बित हुई। पूर्व विधायक के वकील संतोष पाण्डेय ने बताया कि 17 सितम्बर को सुनवाई नियत की गई है। अधिवक्ता की अर्जी पर एमपी - एमएलए कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने आरोपियों की हाजिरी माफ की। बीते विधानसभा चुनाव के दौरान बिना अनुमति जनसभा करने के आरोप में उड़नदस्ता प्रभारी ने दो मुकदमे दर्ज कराए थे।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




