
नगर उद्योग व्यापार मंडल के सुभाष नगर अध्यक्ष बने
Sultanpur News - लंभुआ में नगर उद्योग व्यापार मंडल का गठन किया गया। विजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सुभाष चंद्र नगर अध्यक्ष बने, जबकि घनश्याम बरनवाल और राजेंद्र अग्रहरि को नगर महामंत्री बनाया गया। अनूप बरनवाल युवा...
लंभुआ। लंभुआ में नगर उद्योग व्यापार मंडल के नगर इकाई का गठन किया गया। जिसमें जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सुभाष चंद्र को नगर अध्यक्ष तो घनश्याम बरनवाल व राजेंद्र अग्रहरि को नगर महामंत्री बनाया गया। अनूप बरनवाल को युवा संगठन का अध्यक्ष तथा अशोक कसौधन को महामंत्री बनाया गया। नवागढ़ पदाधिकारी को एक सप्ताह में अन्य पदाधिकारियों के नाम तय करने के लिए कहा गया है। सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों को बताया गया। मौके पर रूपचंद बरनवाल, डॉ रामअभिलाख त्रिपाठी, डॉ केपी सिंह, कृष्ण चंद्र बरनवाल, राम तीरथ सोनी, दिलीप अग्रहरि, रामप्यारे चौरसिया, विनोद मोदनवाल, शोभनाथ बरनवाल आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




